धनतेरस पर अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म कर्मपुत्र को मिला यू/ए सर्टिफिकेट
धनतेरस यानी कि छोटी दीवाली भोजपुरी के राइजिंग स्टार विनोद यादव के लिए खुशियों से भरी नजर आ रहे हैं । अभिनेता की भोजपुरी फिल्म कर्मपुत्र को केंद्रीय फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उनकी फिल्म को बिना किसी कट के ये सार्टिफिकेट मिला है। फिल्म 'गुंडा' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले विनोद यादव को आज इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अभिनय के साथ साथ अब सिंगिंग भी शुरू कर दी है। जिसका परिणाम है कि उनके पहले ही देवी गीत ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह के देवी गीत को पटखनी दी थी। जल्द ही विनोद यादव को दो फिल्में कर्मपुत्र, बल और बलिदान सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इन दोनों ही फिल्मों को सीबीएफसी से बिना किसी काटछांट के प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं।
गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इ...















































