भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’लांच
मनोज तिवारी ने कहा ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात
पावर स्टार पवन सिंह के पहले वेब सीरीज "प्रपंच" से लांच हुई ओ टी टी चौपाल,जुटे कई फिल्मी सितारे
मुम्बई, भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे और समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आये लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था जिसपर भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है।उक्त उद्द्गार उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा।पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजन...













































