डायरेक्टर राकेश सावंत को फिल्म ‘मुद्दा 370 जेएंडके’ के लिए “प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2022” में मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश सावंत को उनकी फिल्म 'मुद्दा 370 जेएंड के' के लिए "प्राइम इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2022" में बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। यह फिल्म कश्मीर के ज्वलंत मुद्दों और कश्मीर से हुए पलायन के दर्द की दास्ताँ बयान करती है। राकेश सावंत ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि मैं इस अवार्ड के लिए इस शो के सभी आयोजकों का शुक्रिया अदा करता हूँ। यह फ़िल्म दरअसल टीम वर्क का नतीजा है। बड़ी मुश्किलों से हमने कश्मीर के मुद्दे पर यह फ़िल्म बनाई थी और रिलीज की थी जिसे दर्शकों ने सराहा और आज इस फ़िल्म के लिए अवार्ड मिलना मेरे लिए प्राउड मोमेंट है। मेरे सभी कलाकार, टेक्नीशियन टीम का धन्यवाद, जिन्होंने इसे बनाने में अहम योगदान दिया है। मै खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे फ़िल्म इंडस्ट्री में राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला,...















































