Mercedes-Benz Launched E-Commerce Platform
मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च किया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
—अनिल बेदाग—
मुंबई : मर्सिडीज-बेंज ने ’कस्टमर एक्सपीरियंस’ में क्रांतिकारी बदलाव की ओर अपनी डिजिटल पहल के साथ आगे बढ़ते हुए भारत में ‘मर्सिडीज मी कनेक्ट’ और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा की है। इन इनशिएटिव के साथ मर्सिडीज-बेंज अपने बिक्री संगठन के भविष्य को नया रूप देेने के लिए अगला कदम उठा रही है और अपने ग्राहकों को एक सहज और सुविधाजनक लक्जरी अनुभव प्रदान कर रही है। वैश्विक बिक्री पहल ‘बेस्ट कस्टमर एक्सपीरियंस 4.0’ के हिस्से के रूप में ब्रांड समूची ‘कस्टमर एक्सपीरियंस जर्नी’ को डिजिटाइज़ कर रहा हैः
मार्टिन श्वेेन्क, प्रबंध निदेशक, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बताया, ‘लक्जरी कार बाजार के नेता के रूप में, हम अपने ग्राहकों की नब्ज जानते हैं और हमेशा अपने ब्रांड के साथ लोगों के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। डिजिटलीकरण के आगम...














































