Trailer Launch Of Film Never Give Up – A Revenge Story Held In Mumbai Film Releasing on 10th May 2019
मर्डर मिस्ट्री 'नेवर गिव अप - ए रिवेंज स्टोरी' १० मई को रिलीज होगी
मित्तल एडवरटाइज़िंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी कर रही है फिल्म को रिलीज़
बॉलीवुड में आजकल थ्रिलर मूवीज का जमाना है। ऐसी ही एक थ्रिलर फिल्म जल्द रिलीज़ होने जा रही है, जिसका नाम है 'नेवर गिव अप' ए रिवेंज स्टोरी। बदले की भावना की कहानी पर आधारित यह फिल्म १० मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की मार्केटिंग और रिलीज़ की जिम्मदारियां मित्तल एडवरटाइज़िंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी निभा रही है।
पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी में स्थित द व्यू थियेटर में इस फिल्म का प्रमोशनल इवेंट रखा गया जहां फिल्म के निर्माता निर्देशक और सभी कलाकार उपस्थित थे।
इंडियन सिनेमा मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म नेवर गिव अप' ए रिवेंज स्टोरी के प्रोड्यूसर शलाका मिलिंद निकम और युके (उन्मेष काब्रे) एवं डायरेक्टर युके (उन्मेष काब्रे) हैं। फिल्म में सरिश कनुगो,...
















































