SK Tiwari And Sanatan World Who Are Continuously Striving To Make The Inexhaustible Knowledge Fund Of Sanatan Dharma Accessible To The Public
सनातन धर्म की अक्षय ज्ञाननिधि को जनसुलभ बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील एस के तिवारी और “सनातन वर्ल्ड”
सनातन धर्म सागर की तरह अथाह और आसमान की तरह असीम है। इसके उद्गम, उद्भव तथा इसकी उदात्तता का पता करना भी दुष्कर है। सनातन धर्म को परिभाषित करना भी एक विकट कार्य है। वेद, पुराण, ग्रंथ, उपनिषद का नाम भर बड़ी मुश्किल से कुछ लोग जानते हैं, इनकी विशिष्टता, विवरणिका, विवेचना तो विरले व्यक्ति ही कर पाते हैं। यह कार्य जटिल एवं चुनौतीपूर्ण है, पर, असंभव कतई नहीं। एस के तिवारी जो सनातनी संस्कृति के उत्थान हेतु सतत प्रयत्नशील है। इस पुनीत कार्य को मूर्त रूप देने के लिए तिवारी ने एक यूट्यूब चैनल खोल रखा है जो अनवरत हमारे अलौकिक धर्मग्रंथों के विवरण/ गाथा गीत प्रक्षेपित करते रहता है। यूट्यूब चैनल का नाम है ”सनातन वर्ल्ड” (Sanatan World) और उसका टैग लाईन है - म्युजिक ऑफ सोल (Music of Soul/ आत्मा का संगीत) ...















































