Navratri Songs Record In The voice Of Anoop Jalota And Sadhana Sargam
अनूप जलोटा और साधना सरगम की आवाज़ में नवरात्री गीत रिकॉर्ड
प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय के रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले तैयार हुआ माता जी का गरबा
संगीतकार दिलीप सेन ने पहली बार अनूप जलोटा और साधना सरगम को एक साथ गवाया
देश में नवरात्री का पावन त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष माता रानी लोगों के कष्टो को दुर करने आती है और माता के भक्त उन्हें पुरी श्रद्धा के साथ याद करने में लग जाते है।नवरात्री अर्थात माता के नौ दिन बेहद पवित्र माने जाते है। इस दौरान माता के गीत भजन भी गाए बजाए जाते हैं। अगले माह नवरात्री आ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माता समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय ने मुंबई में संगीतकार दिलीप सेन के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माता का एक भजन रिकॉर्ड किया। गीतकार प्रिंस रोडडे के लिखा हुआ गीत को भजन सम्राट अनूप जलोटा और ...






































