पवन सिंह, निधि झा की फ़िल्म प्यारी चांदनी का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से रिलीज होते ही मचा रहा बवाल
भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और रेकॉर्ड मशीन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की फ़िल्म प्यारी चांदनी का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस से रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है। इन दोनों की जोड़ी को लाखों दर्शक पसन्द करते हैं. पवन सिंह के साथ निधि झा ने इसमे गजब डांस किया है और दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। फ़िल्म का ट्रेलर एक्शन, रोमांस, रोमांच, विरह, वेदना और म्यूज़िक से भरपूर है।
पवन सिंह और निधि झा स्टारर फिल्म 'प्यारी चांदनी' के ट्रेलर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होनेवाली है. दर्शक इस फिल्म का इन्तेजार कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर दिखाई जाएगी। 2+36*-
बता दें कि पवन सिंह और निधि झा की यह फिल्म एक फैमिली फिल्म है परन्तु इसमें रोमांस के साथ खतरनाक एक्शन भी है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर पवन सिंह हैं. जबकि इसका लेखन और निर्देशन चंद्र भूषण मणि जी न...
















































