CCl – Celebrity Cricket League launches in Goa
गोवा में सी सी एल का आगाज
कर्टन रेजर में भोजपुरी दबंग ने जीता दिल
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग यानी सी सी एल के अगले सीजन का आगाज हो चुका है और भोजपुरी कलाकारों की टीम भोजपुरी दबंग पूरे जोश खरोश के साथ इसकी तैयारी में जुट गए हैं । कप्तान मनोज तिवारी , उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ और टीम के मेंटर रवि किशन के नेतृत्व में टीम इस बार पूरे जोश खरोस के साथ मैदान में उतारने को तैयार है । मंगलवार को गोवा में सी सी एल के इस सीजन की घोषणा की गई ।
9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले सी सी एल में इस बार हर मैच दस दस ओवर का होगा । सी सी एल में टोटल 8 टीम हिस्सा ले रही है और टोटल 28 लीग , दो सेमीफाइनल और एक फायनल खेला जाना है। समारोह में भोजपुरी दबंग के उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह , आदित्य ओझा , उदय तिवारी , आम्रपाली दुबे और स्नेहा ने अपने अंदाज से स...
