Actor Parth Singh Chauhan Krina Fame Celebrated Raksha Bandhan with Great Fanfare
क्रीना' फेम एक्टर पार्थ सिंह चौहान ने रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया
आइए आज हम सभी महिलाओं का सम्मान और रक्षा करने का दृढ़ संकल्प करें: पार्थ सिंह चौहान
बॉलीवुड मूवी 'क्रीना' की शानदार सक्सेस से मशहूर हुए फ़िल्म के लीड एक्टर पार्थ सिंह चौहान ने रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया और अपने प्रशंसकों के साथ ही पूरे देशवासियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और मधुर बंधन के त्यौहार "रक्षाबंधन" के लिये शुभकामनाएं दीं।
इस अनोखे पर्व के संदर्भ में पार्थ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार मुझे बेहद पसंद रहा है। यह पर्व हमें खुशी और उत्साह देता है। उन्होंने रक्षाबंधन से जुड़ी अपने बचपन की कुछ अनमोल यादों को भी शेयर किया।
उनकी बहन डिम्पल पटेल नवसारी गुजरात मे रहती हैं। लेकिन पार्थ कहते है कि वह हर पल मेरे दिल मे रहती हैं। रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है जो बहन की रक्षा करना एक भाई का फर्ज है, इस ...
