दिलीप कुमार की 99वीं जयंती पर मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट के द्वारा दिलीप कुमार नाइट का भव्य आयोजन
राजेश नेगी ने जहीर काजी, बशीर अहमद और डॉ परिन सोमानी सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया
पद्मविभूषण दिलीप कुमार की 99वीं जयंती के अवसर पर मुम्बई के रँगशारदा में मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा "दिलीप कुमार नाइट" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश नेगी द्वारा डॉ. परिन सोमानी सहित निम्नलिखित हस्तियों को सम्मानित भी किया। वी.आर.शरीफ, नाइटॉन वाल्व ग्रुप्स के सीएमडी, अंजुमन इस्लाम स्कूल सीएसटी के अध्यक्ष जहीर काजी, बशीर अहमद खान (दिलीप कुमार जी की मां के नाम पर आयशा सरवर स्कूल के संस्थापक), मिस्टर लकी खान डायरेक्टर नेक्स्ट विजन इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्सेटाइल एडवाइजर्स लिमिटेड के वी आर विद्यार्थी, एम डी असलम कला निर्देशक क्रिएटिव कॉन्सेप्ट, चंदा पटेल और श्री चंदू पटेल निदेशक ब्लू डायमंड प्रोडक्शंस, मिड डे इंफो मीडिया ल...















































