बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी
खेसारी लाल यादव के बाद एक्टर विनोद यादव के साथ रोमांस करेगी सुदीक्षा झा, 'बल और बलिदान' मुहूर्त कर शूटिंग शुरू
उदित नारायण और दीपा नारायण को गाना गवाने के बाद एक्टर विनोद को डायरेक्ट करेंगे आनंद डी घटराज
अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म 'बल और बलिदान' का लखनऊ के नीमशरण में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म 'बल और बलिदान' के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है। मुहूर्त के मौके पर अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।
इस मौके पर निर्देशक आनंद घटराज ने कहा कि हर फिल्म का निर्देशक यही कहता है कि हमारी फ...













































