Manav Sohail’s Comedy Film – P K Lele A Salesman – Fabulous Premier Held In Mumbai
मानव सोहल की कॉमेडी फिल्म " पीके लेले - ए सेल्स मैन " का मुम्बई में शानदार प्रीमियर
इस सप्ताह रिलीज़ होने वाली निर्देशक मानव सोहल की कॉमेडी फिल्म "पीके लेले - ए सेल्स मैन" का शानदार प्रीमियर मुम्बई के अंधेरी वेस्ट में स्थित फन रिपब्लिक थिएटर में किया गया। जहां इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकारों के साथ साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मेहमान के रूप में मौजूद थीं। यहां गेस्ट के तौर पर सुनील पाल, राकेश सबरवाल, हॅरी वर्मा इत्यादि उपस्थित थे। यहां मीडिया के लोग और फ़िल्म क्रिटिक ने भी फ़िल्म देखी और इसे एन्जॉय किया। प्रीमियर के अवसर पर इस फ़िल्म के लेखक, निर्दशक और मुख्य अभिनेता मानव सोहल, प्रोड्यूसर शैलेश गोसरानी, अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी, संगीतकार नायाब अली, बैकग्राउण्ड म्यूजिक कम्पोज़र राजा अली और फिल्म के प्रचारक रमाकांत मुंडे मौजूद थे।
आपको बता दें कि 14 दिसम्बर को रिलीज हुई निर्देशक म...
