Bhojpuri Film Nadaan Ishq Ba Will be Releasing In Jan 2019
भोजपुरी फ़िल्म 'नादान इश्क बा' अब जनवरी में होगी रिलीज़
बिहार झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए निर्माता योगेश कुमार का फैसला
एक टीनएज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म 'नादान इश्क' 30 नवम्बर को बिहार और झारखंड में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन वहां पड़ रहे जबरदस्त ठंड को देखते हुए अब इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। जी हां बिहार और झारखंड में सर्दी का मौसम अपने शबाब पर है ऐसे में निर्माता ने निर्णय लिया है कि इस फ़िल्म को अब जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में रिलीज़ किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के कन्नौज कानपुर में की गई है। नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में मोहन राठौड़ की आवाज़ में भी एक गीत है। फ़िल्म के डायरेक्टर संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, ...
