नवरात्रि से पहले एवरेस्ट भोजपुरी ने देवी गीत “कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है” किया रिलीज
शारदीय नवरात्रि आने में अभी कुछ दिन बाकी है, ऐसे में मां जगत जननी के स्वागत की तैयारी चहुँओर हो रही है। मां की प्रतिमा की स्थापना हेतु जगह-जगह पंडाल बनाने, मूर्ति सजाने का कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली 'एवरेस्ट भोजपुरी' म्यूजिक कंपनी ने नवरात्रि से पहले मां जगदंबा के स्वागत में बहुत ही प्यारा देवी गीत 'कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है' लेकर आया है। इस देवी गीत को सिंगर लक्की राजा ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है। इस देवी गीत को एवरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। इसके वीडियो में देवी माता के स्वागत की महिमा मंडन किया गया है और भक्ति भाव के साथ बड़े उत्साह के साथ मां के स्वागत करने की बात की जा रही है। वीडियो में लक्की राजा मां के भक्तों से कहते हैं कि 'होखे लागल सगरो जय जयकार हो, दर्शन दीहैं मईया जी...





















