मुम्बई की प्रसिद्ध गायिका सौमी शैलेश की छत्तीसगढ़ में दस्तक
मुम्बई। प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सौमी शैलेश उर्फ सम्हिता देवनाथ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी विशिष्ट गायन शैली ने आज बॉलीवुड में उनको प्रतिष्ठापित कर दिया है।
सौमी शैलेश के इस सरगम के सफर की शुरुआत भारत के खूबसूरत प्रांत त्रिपुरा के एक छोटे से गाँव में हुआ। इस खूबसूरत गायिका ने अपनी मन्त्रमुग्ध कर देने वाली गायन शैली के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया और स्वयं को प्रतिष्ठापित किया।
सौमी का शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षण छः वर्ष की उम्र में प्रारंभ हुआ। सौमी की प्रथम गुरु उनकी माँ सुप्ता देवनाथ है। इनको गायन की प्रेरणा अपनी माँ से प्राप्त हुआ, मुम्बई आने के बाद गौतम मुखर्जी के सान्निध्य में अपने गायन का प्रशिक्षण जारी रखा। सौमी के निन्तर प्रयास ने उनको मुम्बई में धीरे-धीरे प्रतिष्ठापित कर दिया है। टी-सीरीज से रिलीज हुई फिल्म "भारतीयन्स" का गाना "मैं आ रहा रे" गाने को सौमी ने विशाल मिश्रा के...























