सिने बस्टर मैगजीन ने भव्य कार्यक्रम में ” सिनेबस्टर फिल्म्स एन्ड टीव्ही अवार्ड्स 2022 ” का किया ऐलानविश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार सोने और हीरे से जड़ित ट्रॉफी की गई है तैयार
मशहूर सिनेबस्टर मैगज़ीन ने मुम्बई के नोवोटल होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सिनेबस्टर सिने अवार्ड्स 2022" फ़िल्म एंड टीवी अवार्ड्स शो का अनाउंसमेंट किया। इस ट्रॉफी की खास बात यह है कि विश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी ट्रॉफी को सोने और हीरे से तैयार किया गया है जो विजेताओं को प्रस्तुत की जाएगी।
मनोरंजन इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, प्रोडक्शन हाउस को सम्मानित करने के लिए इस अवार्ड शो को आयोजित किया जा रहा है।
इस पार्टी के होस्ट मिस्टर रॉनी रोड्रिग्स, ओनर सिने बस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड अंडर द बैनर ऑफ पर्ल ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ थे। इस एलान के अवसर पर विख्यात निर्देशक मेहुल कुमार, संगीतकार दिलीप सेन, सुधांशु पाण्डेय, आनंद मिलिंद, सुजय मुखर्जी, सुनील पाल सहित कई हस्तियां गेस्ट के रूप में मौजूद थीं। उदय दहिया, गौरव शर्मा (कामे...














































