निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने पेश किया ‘टुनटुन’ का फर्स्ट लुक
भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की नई भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरो शोरो से मुंबई में चल रहा है। फिल्म टुनटुन का फर्स्ट लुक बड़ा ही यूनिक है आप ने इससे पहले कभी ऐसा फर्स्ट लुक किसी भी फिल्म का देखा नहीं होगा। फिल्म के पोस्टर में दो डॉग्स नजर आ रहे हैं जिसमें एक डॉग और पपी डॉग दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच के संबंध को पोस्टर में बड़े सुंदर ढंग से दिखाया गया है।
अब इस पोस्टर को देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है कि फिल्म के पहले ही पोस्टर में दो डॉग्स को दिखाना । आखिर इसका क्या मतलब हो सकता है। खैर जो भी हो इसका खुलासा भी जल्द हो ही जाएगा।
फिल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु प...














































