सुरेश राठौर, सुरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता जीतू लेकर आ रहे हैं “तीन दीवाने”, शूटिंग हो रही है लखनऊ में
बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द्र सिंह और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू एक साथ लेकर आ रहे हैं बेहतरीन भोजपुरी फिल्म "तीन दीवाने", जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर जोर शोर से की जा रही है। भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने से प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की यह जोड़ी फुल टू धमाल मचाने आ रही है। भोजपुरिया ऑडियंस के फुल एंटरटेनमेंट के लिए फुल टू धमाल मचाने के लिए बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, श्री माँ फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का निर्माण बिग लेबल की जा रही है। निर्माणाधीन इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विशाल सिंह और सीपी भट्ट हैं। फिल्म की नायिक...
















































