Kaanch Video Song Launched On Valentine Day
बिहारी निर्देशक व प्रेजेंटर की कांच।
प्यार और बेवफ़ाई की दास्तान काँच लॉंच
स्टेप बाई स्टेप एंड रंग क्रीएशन द्वारा निर्मित व ख़ुश म्यूज़िक - उदय भगत द्वारा प्रस्तुत विडीओ सॉंग काँच वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज़ किया गया । जाने माने निर्माता किशन खादरिया के हाथों इसे लॉंच किया गया । इस मौक़े पर गाने पर अपनी अदा बिखेरने वाले अखिलेश वर्मा अक्की , रियाना शुक्ला , संतोष वर्मा आदि मौजूद थे । चार मिनट 28 सेकेंड के इस विडीओ में प्यार और बेवफ़ाई का चित्रण ख़ूबसूरत अन्दाज़ में किया गया है । यही नहीं अखिलेश वर्मा और रियाना शुक्ला के कुछ अंतरंग दृश्यों का भी चित्रण इस में किया गया है । दिलचस्प बात तो यह है की इसे ख़ुद कोरियोग्राफ किया है अखिलेश वर्मा अक्की ने जबकि विडीओ डायरेक्टर हैं प्रणव आर वत्स । बिहार के भागलपुर निवासी प्रणव वत्स इन दिनों निर्देशन के क्षेत्र में काफी व्यस्त हैं ।
सॉन्ग के प्...
