Kashi Amarnath Releasing 18th October 2017
18 अक्टूबर को दीवाली पर रिलीज होगी ‘काशी अमरनाथ’
सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फ़िल्म
पटना,15 अक्टूबर 2017: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बैनर की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘काशी अमरनाथ’ दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर18 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी आज पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा, निर्माता सिद्दार्थ चोपड़ा, डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में एंटरटेनमेंट के साथ – साथ स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी होगा।
‘काशी अमरनाथ’ का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और सपना ...
