सिंगर अनिता भट्ट, संगीतकार भानु पंडित ने आत्मा म्युज़िक के सांग “पहली बारिश में” के लिए अँधेरीचा राजा का लिया आशीर्वाद
आत्मा म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुए बारिश के बेहद रोमांटिक गीत "पहली बारिश में" ने सफलता का नया रिकॉर्ड क्रिएट किया है। सिर्फ दो दिनों में निर्माता वसीम कुरैशी के इस गाने ने 12 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और तेजी से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सुमित भल्ला और अनीता भट्ट की प्यारी सी आवाज़ ने आसिम रियाज और निशा गुरगैन की अदाकारी सजे इस खूबसूरत वीडियो "पहली बारिश में" को अलग ही बुलंदी दे दी है। भानु पंडित के संगीत को दर्शक बहुत पसन्द कर रहे हैं।
सिंगर अनिता भट्ट और संगीतकार भानु पंडित सहित पूरी टीम आत्मा म्युज़िक के सांग पहली बारिश में की सफलता पर अँधेरीचा राजा का लिया आशीर्वाद और इसे मिलियन्स में मिल रहे व्यूज के लिए बप्पा का आभार जताया।
गाने के संगीतकार भानु पंडित ने बताया कि अँधेरीचा राजा के बारे में माना जाता है कि यहां जो कुछ भी मांगा जाता है, वो मिलता है। हम सब यहां आज बप...















































