हिंदी फिल्म संस्कारी बहूरानी का ट्रेलर हुआ धूमधाम से लांच
सिनेमाघरों में जल्द ही आपको हिंदी मूवी संस्कारी बहुरानी देखने को मिलेगी।निर्माता प्रकाश जैन और निर्देशक सूर्यकांत गणपत ताम्रदमन की इस हिंदी फिल्म संस्कारी बहुरानी का ट्रेलर बुधवार को मीडिया और फ़िल्म की कास्ट एंड क्रू की मौजूदगी में मुम्बई के अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा के व्यंजन हॉल में लांच किया गया।इस अवसर पर फ़िल्म की नायिका अपर्णा पराजंपे मीडिया के लिए खाश अट्रैक्शन थीं। इस अवसर पर अपर्णा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं हिंदी फिल्मों में अपने कैरियर की शुरुआत महिला प्रधान फ़िल्म से करना चाहती थी।मुझे खुशी है कि संस्कारी बहुरानी से मेरे हिंदी फिल्मों में कैरियर की शुरुआत हो रही है ।इसके लिए मैं इस फ़िल्म के निर्माता प्रकाश जैन और निर्देशक सूर्यकांत गणपत ताम्रदम का दिल से आभार जताती हूँ।
फ़िल्म के निर्देशक सूर्यकांत कहते हैं संस्कारी बहुरानी में संस्कार भी है और यह यह क्राइम थ्रि...
















































