मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ – अक्षरा सिंह – श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर वायरल हुआ वीडियो
निरहुआ की मस्ती अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ प्रयागराज की सड़क पर
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रयागराज की सड़क पर बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मस्ती करते और झूमते नाचते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में निरहुआ येलो कलर के टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और रेड कलर के शूज़ में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। उनकी बांहों में अक्षरा और श्रुति राव हैं और उनके साथ एनर्जी से भरपुर डांस कर रहे हैं। लाल रंग के शार्ट ड्रेस में श्रुति राव हॉट लग रही हैं वहीं ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में अक्षरा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
हमने जब इस वायरल वीडियो का पता किया तो पता चला कि यह वीडियो दरअसल निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव स्टारर फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग के दौरान लिया गया है। जहां तीनों सितारे फ़िल्म के एक डांस नम्बर के लिए रिहर्सल कर रहे थे। ...













































