Pradeep Pandey Chintu’s VIVAH 2 To Be Release On Chhath Puja
छठ पर रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू की 'विवाह 2'
भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्मों का दौर वापस लाने वाली फिल्म ‘विवाह’ का सीक्वल ‘विवाह 2’ इस छठ पर आने की तैयारी कर रहा है। विवाह 2 को महापर्व छठ के शुभावसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘विवाह 2’ का निर्माण यशी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसको अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया है। विवाह 2 का निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का पारिवारिक, रोमेंटिक, इमोशनल और एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म प्रदीप के अपोजिट तीन अभिनेत्रियां है इसमें आम्रपाली दुबे,अक्षरा सिंह और सहर आफसा नजर आने वाली है। फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है।
विवाह 2 को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन महापर्व छठ के शुभावस...









































