काजल राघवानी इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी !
भोजपुरी फिल्म रिहाई से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली भोजपुरी फिल्मों की सुपरहॉट अभिनेत्री काजल राघवानी ने कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत पर राज करके यह साबित किया कि किसी को सफल होने के लिए फ़िल्मी बैकग्राउंड और सोर्स की जरुरत नहीं होती वो अपने प्रतिभा के दम पर भी सफल हो सकता है । अभी अगले 3 फ़रवरी को काजल अभिनीत फिल्म मेहदी लगा के रखना पुरे भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है । काजल राघवानी का जन्म २० जुलाई १९९० को तेघरा बिहार में हुआ था । प्रारंभिक शिक्षा तेघरा में पूरा करने के बाद इन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन पटना यूनिवर्सिटी से पूरा किया । बचपन से ही काजल का सपना एक अभिनेत्री बनने का था और उस मुकाम पर पहुँच कर उन्होंने यह साबित भी कर दिया की सपने सच भी होते हैं ।
काजल राघवानी अब तक की भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध और चहेती अभिनेत्री बन चुकी हैं । किसी भी फिल्म में इनकी ...
