RABBA ISHQ NA HOVE Trailer Launched
रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर लॉन्च
एक्शन और लवर बॉय के रूप में दिखे अरविंद अकेला कल्लू
लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर याशी म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया । सिनेमा घरों में रिलीज से पहले बनाये गए इस ट्रेलर में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन तो दिखाया ही गया है साथ ही दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ उनके रोमान्स का भी बखूबी चित्रण किया गया है ।
खलनायक अवधेश मिश्रा , देव सिंह के खतरनाक अंदाज़ के बीच मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी के रूप में दिखाया गया है । अपने प्यार को पाने की जिद इस ट्रेलर में साफ साफ दिख रहा है ।
उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह , निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता...
