Producer Shyam Singhaniya’s Film Maritime Mumbai An Odyssey Special Sceening And Press Conference
Exclusive News by Kashif Zaidi
निर्माता श्याम सिंघानिया की फिल्म ' मैरीटाइम मुंबई एन ओडिसी ' के स्पेशल शो और शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
फिल्म "मैरीटाइम मुंबई एन ओडिसी" की एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन मुंबई के द व्यू में किया गया जहां फिल्म के निर्माता निर्देशक और लेखक सहित मीडिया की भारी भीड़ मौजूद थी।
फिल्म के निर्माता श्याम आर सिंघानिया और पद्म सिंघानिया हैं जबकि इसके निर्देशक साकेत एस बहल हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता श्याम आर सिंघानिया, निर्देशक साकेत एस बहल, वाईस एडमिरल गिरीश लूथरा (रिटायर्ड) कमांडर इन चीफ वेस्टर्न नवल कमांड और लेखक तनमय मोहन मीडिया से रूबरू हुए और अपनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में बताया। इस मौके पर गेस्ट के रूप में सुनील पाल और मॉडल पम्मी जैसी कई शख्सियत मौजूद थीं। आपको बता दें कि यहां इंडियन नेवी की टीम के भी कुछ लोग उपस्थित थे।
सबसे प...
