Nirhua’s Sher A Hindustan Teaser Released On Republic Day
निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान का टीजर गणतंत्र दिवस पर रिलीज
गणतंत्र दिवस दिवस के अवसर पर जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ऑफिसियल टीजर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म रंगों का पर्व होली के त्यौहार पर रिलीज की जाएगी। 2019 की होली निरहुआ के नाम होने वाली है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग देश-विदेश के विभिन्न रमणीय स्थलों भव्यता के साथ की गई है। फिल्म की डिमांड पर उम्दा तकनिकी पर काफी खर्च किया गया है।
इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ का नये अवतार हैं। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी नज़र आयेंगे। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय समस्या पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी का प्रस्तुतिकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म होगी, जिस...
