Kallu-Yamini With Bharat Film Academy Started Bhojpuri Film Pyaar Jab Kehu Se Ho Jaala
कल्लू-यामिनी के साथ भारत फिल्म एकेडमी ने शुरू की प्यार जब केहू से हो जाला
भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फ़िल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग शुरू लखनऊ में
भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू लखनऊ में, कल्लू यामिनी की जोड़ी आयेगी नजर
युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर इश्क़ में नादानियाँ करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग सिनेमा है, जो कि सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी ने अब तक कई भोजपुरी फिल्में एक साथ की हैं और उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती है। उनमें कमाल की ...
















