Actor Raju Singh Mahi with Monika Rai and Foreigners Completed A Song For Coming Film
विदेशी बालाओं के साथ देसी बॉय माही का ठुमका
भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही ने अपनी फ़िल्मी प्रेमिका मोनिका राय के साथ एक पब में फ़िरंगी बालाओं के साथ जम कर ठुमका लगाया, मौक़ा था उनकी फ़िल्म चैम्पियन के एक गाने की शूटिंग का । "हम है उत्तर प्रदेश के लाला" हर अंदाज ह हमार निराला" नाम के इस गाने पर कोरियोग्राफर संजय कोर्वे ने माही को उनकी प्रेमिका मोनिका के साथ ठेठ देसी अन्दाज़ में ठुमका लगवाया , वही फ़िरंगी बालाओं ने अपनी मौजूदगी से इस गाने में चार चाँद लगा दिया । उल्लेखनीय है कि कई फ़िल्मों में अपनी खलनायकी से लोगों के दिलो में जगह बना चुके राजू सिंह माही ने शत्रुघन सिन्हा और विनोद खन्ना के नक़्शे क़दम पर चलते हुए चैम्पियन में खलनायक से नायक की तरफ़ छलाँग लगाया है। इंडिया ई कामर्स और जीविका फ़िल्मस के बैनर तले बन रही चैम्पीयन के निर्माता हैं अनिल काबरा और मधु...
