Ritesh Pandey’s Kisme Kitna Hai Dum Film Trailer Launched
रितेश पांडेय की किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच
गायिकी में अपनी सुरों का जादू बिखेर रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच किया गया है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल एवं गांगाणी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडेय फुल एक्शन पैक्ड अवतार में हैं। गायक व नायक के रूप में धूम मचा रहे रितेश पांडेय और भोजपुरी सनी लियोन के नाम से फेमस सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। एक्शन, रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत, सूरत के ग्रीन पैराडाइज रिसोर्ट एवं राजपिपला के विभिन्न र...
