Power Star Pawan Singh’s Song Gets Viral, Records Two Million Views A Day
पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, आरा के होठलाली लगवलु को एक दिन में दो मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की मधुर स्वर में गाया हुआ ऑडियो सांग आरा के होठलाली लगवलु वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र एक दिन में दो मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यह गीत इस साल का सबसे बड़ा सुपरहिट साबित हुआ है। इस गाने को लिखा है ज़ाहिद अख्तर ने और संगीत दिया है छोटेबाबा बसही ने। हाल ही में पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर एवं म्यूजिक मुंबई के ट्रम्पेट स्काई लॉन्ज में धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का ट्रेलर व गाना म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र...
