Aishwarya Rai Bachchan and Farhan Akhtar Entertained Audience At Lalkar Musical Concert
ऐश्वर्या राय बच्चन और फरहान अख्तर ने ललकार म्यूजिकल कंसर्ट में बांधा समां
महिलाओं को सक्षम, सशक्त और रूपांतरित करने के संकल्प को समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दी। मौका था मुंबई के बांद्रा फोर्ट एम्फीथिएटर में बहुप्रतीक्षित ललकार कॉन्सर्ट का, जिसमें सिंगर-एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के साथ शान, शंकर-एहसान-लॉय, आईडीवा गर्ल्स कुशा कपिला, डॉली सिंह, मेज़बान शिबानी दांडेकर और गौरव कपूर एक भव्य म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई कविता मर्द का पाठ किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कविता बुराई को मिटाते हुए एक आदमी होने का सही अर्थ याद दिलाता है।
पॉपुलर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, फरहान अख्तर की मर्द और जाने माने फ़िल्म निर्माता फ़िरोज़ अब्बास ख़ान के बीच एक अनोखे सहयोग से बहुप्रतीक्षित ललकार ...
