Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India
15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज 'निरहुआ चलल लंदन' , देसी स्टोरी के साथ देगी लंदन का फील
जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्टोरी पर बनी इस फिल्म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्म निर्माताओं का दावा है कि'निरहुआ चलल लंदन' देसी स्टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्म के सह निर्माता हैं। निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवा...
