Navaratri Song Sung By Anoop Jalota And Sadhana Sargam Released On The Occasion Of Navratri
नवरात्री के अवसर पर रिलीज़ हुआ अनूप जलोटा और साधना सरगम द्वारा गाया नवरात्री गीत ।
रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले बना माता जी का गरबा हुआ रिलीज़।
नवरात्री अर्थात माता के नौ दिन बेहद पवित्र और सभी कष्ट दूर करने वाले माने जाते है। इस दौरान माता के गीत भजन भी खूब गाए बजाए जाते हैं। इसी नवरात्री को ध्यान में रखते हुए प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय ने माता का एक भजन रिलीज़ किया है। खास बात यह है कि इसे भजन सम्राट अनूप जलोटा और साधना सरगम ने आवाज़ दी है। इसे दिलीप सेन ने कंपोज किया है। यह माता का गरबा रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल नाम के प्रोडकशन हाउस द्वारा तैयार किया गया है।
इसका ऑफिशियल विडिओ रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
इस माता के गीत के बारे मेे प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना ने कहा कि नवरात्र को देखते हुए इस स्पेशल गीत को तै...














































