On the auspicious occasion of Chhath Puja Ratnakar Kumar presents Bhojpuri film Jaisi Karni Waisi Bharni Muhurat Performed
छठ पूजा के शुभ अवसर पर रत्नाकर कुमार प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म "जैसी करनी वैसी भरनी" का शुभ मुहूर्त ।
हिट पे हिट फिल्म देने वाले निर्देशक मंजुल ठाकुर लेकर आ रहे हैं एक बार फिर प्रवेश लाल यादव और ऋचा दीक्षित की हिट जोड़ी ।भोजपुरी सिनेमा में लगातार हिट पे हिट फिल्में देने वाले सुपर निर्देशक मंजुल ठाकुर अब एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज छठ पूजा के अवसर पर रत्नाकर कुमार प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म "जैसी करनी वैसी भरनी" का मुहूर्त हुआ। फिल्म के निर्माता हैं श्री आदया एंटरटेनमेंट ।
इस फिल्म के निर्देशक और स्टोरी राइटर मंजुल ठाकुर हैं, जबकि स्क्रीनप्ले व डायलॉग राईटर अरविंद तिवारी और संगीतकार आर पी हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में प्रवेश लाल यादव, ऋचा दीक्षित, किरण यादव, रंभा, राजवीर, पुष्पेन्द्र राय, आयुषी एवं अन्य शामिल हैं। फिल्म के सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ सिंह हैं ।
इसकी शूटिंग उत...
















































