Actress Sweety Chhabra Sensational Comeback In Film Industry
स्वीट सी मुस्कान की मल्लिका अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा की जबरदस्त वापसी
इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखते ही स्वीटी के पास फिल्मो की लाइन लग गई
आजकल गुजरात में अपनी नेक्स्ट भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं स्वीटी
भोजपुरी की बड़ी स्टार स्वीटी छाबरा ने फिल्मो में एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है. इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखते ही स्वीटी के पास बैक टू बैक कई फिल्मो की लाइन लग गई है. इन दिनों वह डायरेक्टर दिनेश यादव की फिल्म 'जीना मरना तेरे संग' की शूटिंग गुजरात में कर रही हैं. यश कुमार, संजय पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी और आशुतोष खरे के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर स्वीटी बेहद उत्साहित हैं. आपको बता दें कि स्वीटी छाबड़ा भोजपुरी की ऐसी हिरोइन हैं जो मनोज तिवारी, रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.
दरअसल स्वीटी का लूक भोजपुरी हिरोइनों से एकदम अलग है. वह...
