Producer Director Sunil Dosani Released 3 Music Videos By Zee Music
निर्माता निर्देशक सुनील डोसानी के 3 म्यूज़िक वीडियो ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़।
सिंगर ऎक्टर प्रिया भुई के वीडियो "हाल मेरा" को मिले 3 लाख से ज़्यादा व्यूज,"सिरफिरा दिल" वीडियो से प्रिया भुई के साथ चिंतन गज्जर व फ़लक खान होंगे लांच।गुजरात मे द्वारिका जिला के एक छोटे से गांव भानवाड में जन्मे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कॉन्सेप्ट राईटर सुनील डोसानी ने बॉलीवुड के फेसम सिंगर अमित मिश्रा के साथ नई प्रतिभा प्रिया भुई को लॉन्च किया है। सुनील डोसानी फिल्म्स के बैनर तले उन्होंने 3 म्यूज़िक वीडियो बनाए हैं जिनमे से 2 गीतों "हाल मेरा" और "सिरफिरा दिल" को अमित मिश्रा और प्रिया भुई ने गाया है जबकि प्रिया ने दोनों वीडियो में एक्टिंग भी की है। "हाल मेरा" गीत जी म्युज़िक कंपनी से रिलीज हो गया है। "हाल मेरा" का ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो ज़ी म्यूज़िक से रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इसके व्यूज 3 लाख से ज़्यादा हो गए हैं।
...















































